फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आईएफएस अधिकारियों ने पकड़ी लीसे की फैक्ट्री

विज्ञापन
पकड़ा गया लीसा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा वन प्रभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही एक लीसे की फैक्ट्री को सीज कर दिया है। आरोपी ने आरक्षित वन क्षेत्र में बगैर आवंटन के अवैध रूप से लीसा निकाल लिया था और करीब 170 चीड़ के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। लीसा पकड़ने वाली टीम में दो आईएफएस समेत वन क्षेत्राधिकारी शामिल थे। डीएफओ अल्मोड़ा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अवैध लीसे मामले में कई लोगों के नपने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डीएफओ कुंदन कुमार को सूचना मिली की कलैत वन पंचायत क्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से लीसे की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। डीएफओ और आईएफएस अधिकारी अभिलाषा सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा, बिशन लाल के अलावा वन दरोगा की टीम को साथ लेकर कलैत में छापा मारा। इस दौरान वहां अवैध रूप से 185 टिन लीसा बरामद हुआ। जिसके कागज आरोपी के पास नहीं मिले।
डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपी चंदन सिंह उर्फ चंदन भोज के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध लीसे के लिए 170 चीड़ के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया था। डीएफओ ने बताया कि अगर अवैध रूप से पकड़े गए लीसे के मामले में वन विभाग के किसी कर्मचारी का हाथ होगा तो वह कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने इसके लिए वन अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें