सीमांत मुख्यालय के अधिकारियों से मुलाकात करते दिल्ली एसएसबी के आईजी
- फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली के महानिरीक्षक (आसूचना) अशोक कुमार सिंह ने यहां गनियाद्योली स्थित सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पावर प्रोजक्ट के माध्यम से सीमांत में संचालित गतिविधियों को देखा। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मुख्यालय के आईजी सरवन कुमार के नेतृत्व में महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया।
महानिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने एसएसबी सीमांत मुख्यालय पहुंचकर यहां से संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें तमाम जानकारियां दीं। पावर प्रोजक्ट के माध्यम से सीमांत क्षेत्र में चलने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक ने आसूचना के कार्यों के बारे में बताया, इस संबंध में तमाम आवश्यक दिशा निर्देश भी अधिकारियों और कार्मिकों को दिए गए। कार्मिक अधिकारी (आसूचना) नितीश कुमार ने भी तमाम गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई। दो दिनी दौरे के तहत उन्होंने सेक्टर मुख्यालय अल्मोड़ा का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उप महानिरीक्षक विक्रम सिंह ठाकुर, कार्मिक अधिकारी हरी प्रकाश, द्वितीय कमान अधिकारी एनके टिन्ना, उपकमांडेंट एसएस राय, सहायक प्रचार अधिकारी अनूप चौधरी, हितेंद्र सिंह पटियाल, अधिशासी अभियंता बी गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थेे।