फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आईजी अनंत शंकर ताकवाले ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, सुनीं समस्याएं

Sun, 01 Nov 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस महानिरीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने पुलिस लाइन अल्मोड़ा पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासीय परिसर, नवनिर्मित भवनों, जवान बैरकों, व्यायामशाला, आरओ प्लांट, सीपीसी कैंटीन, राशन शॉप और क्वार्टर गार्द का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित जवान सम्मेलन में आईजी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत, सामूहिक और विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस कर्मियों ने विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों से भी उन्हें अवगत कराया। सम्मेलन का संचालन सीओ रानीखेत भावना कैंथोला ने किया। इससे पूर्व अल्मोड़ा पुलिस के जवानों ने आईजी को ससम्मान जनरल सलामी दी। क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत ने प्रथम परेड कमांडर के रूप में परेड का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवा और विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क से अलंकृत चार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, यातायात निरीक्षक हयात सिंह, हेड कांस्टेबल पुष्पा देवी और हेड कांस्टेबल भवान सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-31एएलएम26पी- पुलिस लाइन में मौजूद आईजी अनंत शंकर ताकवाले एवं एसएसपी चंद्रशेखर घोडके। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें