फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयसीमा में प्रगति नहीं तो कार्रवाई तय : सीडीओ

Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीडीओ ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर संचालित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सीडीओ रामजीशरण शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरे करें, फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग करें और वित्तीय एवं भौतिक प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कम खर्च करने वाले विभागों पर नाराजगी जताई और कहा कि अगली बैठक तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण और जल संस्थान सहित अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अधिकारियों को जनता से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और योजनाओं का लाभ समय पर लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी ने विभागवार विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें