फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी विवाह का बचा भोजन अवशेष कूड़ेदान में डाला तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होटल, बरात घर, टेंट और कैटरिंग मालिकों द्वारा शादी समारोह का बचा खाना, सब्जी आदि के छिलके और अपशिष्ट पदार्थ कूड़ेदानों में डाला जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है। पालिका ने ऐसे लोगों को चेताया है कि अपशिष्ट पदार्थ कूड़ेदान में नहीं डालें। वह अपने स्वयं के वाहन से इस अपशिष्ट पदार्थ को बल्ढोटी स्थित ट्रचिंग ग्राउंड में पहुंचाएं, ताकि वहां उसका निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। होटल, बरात घर, टेंट मालिक शादी समारोहों में बचा भोजन, साग सब्जी का कूड़ा, छिलके समेत अपशिष्ट सामग्री कूड़ेदानों में डाल रहे हैं। जिससे दुर्गंध उठती है। पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा है कि यह अपशिष्ट पदार्थ कूड़ेदानों में डालने से जन स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। इसके अलावा पालिका के पर्यावरण मित्रों को भी बचे खाने समेत इस अपशिष्ट पदार्थ को उठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा है कि बरात, होटल, टेंट और कैटरिंग मालिकों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से सूचित किया गया है कि वह अपने प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ को स्वयं के वाहन से ट्रंचिंग ग्राउंड बल्ढोटी पहुंचाएं। यदि बारात समारोह के भोजन समेत अपशिष्ट पदार्थ को कूड़ेदान में डालते हुए कोई व्यक्ति पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रतिष्ठानों का यूजर चार्जेज पालिका में जमा करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें