फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार हों तबादले

Tue, 14 Jul 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने लंबित समस्याएं हल नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के अनिवार्य स्थानांतरण समान नीति और शासनादेश के अनुसार ही किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासनादेश के तहत कर्मचारियों से तीन इच्छित विकल्प मांगे गए हैं। उसी के अनुसार कर्मचारियों से विकल्प भरवाए जाएं।

उन्होंने अनुरोध के आधार पर भी स्थानांतरण करने, वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी करने, प्रांतीयकरण से पूर्व की सेवा और बेसिक शिक्षा परिषद के कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने, बोर्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने, नव नियुक्ति कर्मियों को प्रशिक्षण देने की मांग की।

 बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा, मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन खाती, सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिला मंत्री राजेंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप ममगाई, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह भाकुनी, प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह गैड़ा, देवेंद्र पाठक, बलवंत तडागी, कमल बिष्ट, मो. हारून, योगेश बिष्ट, योगेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें