फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों का समाधान नहीं हुआ तो प्रधान करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम प्रधान संगठन ताकुला बसौली की पंचायत घर अमखोली में हुई बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। संगठन ने जल जीवन मिशन के कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराने समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। बाद में मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के निर्माण में ठेकेदारी प्रथा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए जाएंगे। मनरेगा में रोजगार के दिन सौ से बढ़ाकर दो सौ दिन होने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त के बजट में की गई कटौती अविलंब वापस ली जाए। परिवार रजिस्टर में ऑनलाइन जो त्रुटियां आ रही हैं, उनका निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि ताकुला ब्लॉक कार्यालय को सड़क से जोड़ा जाए। क्षेत्र की इंटरनेट सेवा काफी धीमी है इसे दुरुस्त करने की मांग भी उठाई। साथ ही राजकीय ग्रामीण पॉलीटेक्निक ताकुला में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, ताकुला बसौली क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई गई। धमकी दी गई कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। ग्राम पंचायत बीना की प्रधान ज्योति देवी को महिला उपाध्यक्ष, लोहना के प्रधान राजेश लोहनी और अमखोली के प्रधान प्रमोद कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें