द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट नगर व इसके समीपवर्ती क्षेत्रों में आइडिया, वोडाफोन, एयरटेल की सेवाएं धड़ाम हो गई हैं। यहां आये दिन उक्त कम्पनियों की सेवाएं बाधित रहने से व्यावसाइयों में आक्रोश है। एक ओर कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में सरकार द्वारा बच्चों को आनलाइन पढा़ने के निर्देश हैं, लेकिन नेटवर्क न होने से बच्चे, उनके अभिभावक, उपभोक्ता सभी परेशान हैं। नेटवर्क की समस्या के चलते बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। युवा व्यापारी राकेश मठपाल का कहना है कि एक ओर बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं रिचार्ज न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र नेटवर्क की सेवाएं दुरूस्त न होने पर संबंधित कंपनियों के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।