फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Mon, 20 Mar 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का ओटी ब्लॉक। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में 450 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज में जल्द ही आईसीयू का संचालन शुरू होगा। इसके लिए भवन बनकर तैयार हो चुका है जिसका हस्तांतरण जल्द ही कॉलेज प्रबंधन को होगा। वर्तमान में मशीनरी को स्थापित करने का काम किया जा रहा है। इसके संचालन से मरीजों को हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ऐसे में यहां आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू के संचालन की उम्मीद भी जगी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि मशीनरी स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है। इसी माह आईसीयू संचालित कर दिया जाएगा। इसके बाद गंभीर मरीजों को हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य के चलते ओटी भी पूर्ण रूप से अस्तित्व में नहीं आ सकी है। यहां अब तक सिर्फ छोटे ऑपरेशन किए जा रहे हैं। बड़े ऑपरेशन के लिए मरीजों को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। जल्द ही ओटी ब्लॉक भी कॉलेज प्रबंधन को हस्तांतरित होगा जिसके बाद यहां बड़े ऑपरेशन भी होने लगेंगे।

मेडिकल कॉलेज में जल्द होगी नौ सिस्टर नर्सिंग की तैनाती

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जल्द ही नौ सिस्टर नर्सिंग की तैनाती होगी। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात इन स्वास्थ्य कर्मियों को पदोन्नति देकर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि ये स्वास्थ्य कर्मी जल्द ही यहां तैनाती लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें