फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालबाग में किसान मेला

Sun, 10 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
किसान सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने कहा केंद्र सरकार ने खेती को बढ़ावा देने और किसानों की बेहतरी को कई योजनाएं चलाई हैं। केंद्र ने खेती के जोखिम की भरपाई के लिए को प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना चलाई है। काफी कम प्रीमियम पर फसल का बीमा हो जाने से किसानों का फायदा होगा। उन्होंने सभी किसानों को योजना से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि टम्टा हवालबाग में वीपीकेएस द्वारा आयोजित किसान मेले में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। डीडी किसान चैनल, रेडियो, मोबाइल आदि के जरिए भी वैज्ञानिक किसानों की समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। केंद्र सरकार नई तकनीक, शोधित बीज, अधिक पैदावार देने वाली पौध को लैब तक नहीं खेत तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है, ताकि किसान समृद्ध, देश खुशहाल बन सके।

सांसद ने पहाड़ में बंदरों, सुअरों समेत अन्य वन्य जीवों द्वारा खेती को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर गंभीर चिंता जताते हुए विशेषज्ञों से प्रभावी उपाय खोजने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक अरुणव पटनायक ने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य किसानों की बेहतरी है। केंद्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। किसान और वैज्ञानिक आपस में समन्वय कर आगे बढ़ें।
विज्ञापन


सीडीओ प्रकाश चंद्र, पूर्व निदेशक डॉ. जेसी भट्ट, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेके बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, नाबार्ड के महाप्रबंधक बीएस बिष्ट आदि ने विचार रखे। संचालन डॉ. निर्मल चंद्रा ने किया। इस दौरान कृषि यंत्रों, बीजों आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे किसान बिक्री के लिए सब्जी, फल, फूल आदि उत्पाद लाए थे। लोगों ने इन स्टालों से मन पसंद सामग्री खरीदी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें