फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया में पति ने की पत्नी की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के एक गांव में पति की मारपीट से तंग आकर विवाहिता हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची और पति की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चौखुटिया के ग्राम छानी पोस्ट मासी निवासी रीता देवी ने कोतवाली चौखुटिया में तहरीर दी। रीता ने बताया कि उसका विवाह हुए करीब 21 साल हो चुके हैं।
शादी के बाद से ही पति ललित जोशी शराब पीकर उससे रोजाना मारपीट करता है। साथ ही जान से मारने की धमकी देता है। इस कारण वह बीते कुछ समय से छानी न रहकर ग्राम पंचायत भगोती में किराये के कमरे में रह रही है। पूर्व में भी पति ने पुत्री बीना जोशी पर भी हमला कर चुका है जिससे वह घायल हो गई थी। बेटी के अलावा उसके सिर पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के हमले से बचने के लिए मकान मालिक के घर पर शरण ली है। इसके बाद भी पति यहां आकर उसके साथ मारपीट और झगड़ा करते हैं। उसे कुछ खर्चा भी नहीं देते है। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें