फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Election: काफली पंचायत में दंपति ने एक साथ जीता चुनाव, पति प्रधान...तो पत्नी बनीं बीडीसी

Thu, 31 Jul 2025 02:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

काफली ग्राम पंचायत के लोगों ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को अपना प्रतिनिधि चुनकर गजब का संदेश दिया है। यहां की जनता ने पति को ग्राम प्रधान और पत्नी को बीडीसी सदस्य चुना है। जीत के बाद दोनों का कहना है कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
काफली ग्राम पंचायत में पति-पत्नी ने एक साथ जीता चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत के लोगों ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को अपना प्रतिनिधि चुनकर गजब का संदेश दिया है। यहां की जनता ने पति को ग्राम प्रधान और पत्नी को बीडीसी सदस्य चुना है। जीत के बाद दोनों का कहना है कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन


काफली ग्राम पंचायत के लोगों ने सुमित लाला साह को निर्विरोध ग्राम प्रधान पहले ही चुन लिया था। उनकी पत्नी कविता साह 292 मत प्राप्त कर जोरदार जीत दर्ज की है। उनकी प्रतिद्वंदी सरस्वती देवी को 220 मत मिले हैं। कविता ने 72 मतों से जीत दर्ज की है। काफली पंचायत में यह पहला मौका है जब पति-पत्नी दोनों ही पंचायत सत्ता में आ गए हैं। लोगों में इस जोड़ी को लेकर चर्चा गर्म है और पंचायत के लोग अब उम्मीद जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें