फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनशनकारी नंदिता भट्ट की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को इसी सत्र से शुरू किए जाने की मांग के लिए केंद्रीय विद्यालय जन एकता मंच के बैनर तले त्रिमूर्ति चौक पर आमरण अनशन जारी है। रविवार को अनशन के पांचवें दिन स्थिति तब गंभीर हो गई जब आमरण अनशन पर बैठीं नंदिता भट्ट का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया।
विज्ञापन

चिकित्सीय टीम की जांच में उनके स्वास्थ्य में गिरावट पाए जाने के बाद तत्काल उपचार की सलाह दी गई। इसके बाद प्रशासन ने आंदोलनकारियों के भारी विरोध और नारेबाजी के बीच नंदिता भट्ट को जबरन उठाकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
नंदिता भट्ट के उठाए जाने के बाद आंदोलन को जारी रखते हुए घघलोड़ी निवासी 74 वर्षीय पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवन चंद्र लहरी आमरण अनशन पर बैठ गए जबकि प्रमोद कुमार साह क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

मौके पर तहसीलदार तीतिक्षा जोशी, कोतवाल विनोद जोशी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने भूमि हस्तांतरण के मामले को 27-28 अप्रैल को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में पास होने की बात कहते हुए आंदोलन समाप्त करने की अपील की लेकिन आंदोलनकारियों ने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्थायी समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पूर्व विगत रात्रि अनशन स्थल पर सरकार को जगाने के लिए जागर का भी आयोजन किया गया।
वहां पूर्व प्रमुख दीपक किरौला, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, अशोक फुलारा, राकेश मठपाल, उमेश भटृ, हरिदत्त फुलारा, ललित भट्ट, भरत साह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें