फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में सैकड़ों युवाओं की भीड़ उमड़ी

Fri, 01 Feb 2019 12:09 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रोजगार मेले में पंजीकरण कराने उमड़ी युवा बेरोजगारों की भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 कौशल विकास, सेवायोजन विभाग और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीआइसी में आयोजित रोजगार मेले में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के विभिन्न विकासखंडों से अलग-अलग योग्यताधारी करीब ढाई हजार युवाओं ने नौकरियों के लिए भाग्य आजमाया। इनमें 200 अभ्यर्थियों का नौकरियों के लिए चयन कर लिया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने प्रतिभाग करने वाले युवा बेरोजगारों से रोजगार मेले का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

              
  जीआइसी मैदान में आयोजित वृहद रोजगार मेले में सिडकुल, देहरादून, हरिद्वार, सितारगंज, होटल मैनेजमेंट, टाटा स्ट्राइव समेत प्रदेश और प्रदेश के बाहर की 20 औद्योगिक इकाईयों ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे। सुबह नौ बजे से पहले ही जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे सैकड़ों बेरोजगारों ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया था। भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ पड़ी कि मेले में लगाई गई कुर्सियां भी कम पड़ गईं। इस दौरान औद्योगिक इकाईयों ने पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी और योग्यतानुसार युवाओं का चयन भी किया।
 
विशिष्ट अतिथि सीडीओ मनुज गोयल ने युवाओं से रोजगार मेले में योग्यतानुसार कंपनी का चुनाव करने को कहा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि सीधे रोजगार, प्रशिक्षण के साथ रोजगार और कौशल विकास के जरिये रोजगार के अवसर प्रदान करना ही रोजगार मेले का मूल लक्ष्य है। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अल्मोड़ा और बागेश्वर के डीपीएम के अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सहायक सेवा योजन अधिकारी एएस बिष्ट, विजय नेगी, भुवनेश कांडपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। संचालन बागेश्वर के जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने किया।  
विज्ञापन

इंसेट-  
कौशल विकास के लिए 364 अभ्यर्थियों का हुआ चयन  
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी वाईएस रावत ने बताया कि रोजगार मेले में कौशल विकास के लिए 364 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसके अलावा 30 युवाओं की करियर काउंसलिंग भी कराई गई।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें