फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में चलने को पैदल रास्ता तक नहीं, कैसे होगा विकास

विज्ञापन
Village
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकार गांवों के विकास के लिए तमाम दावे कर रही है लेकिन हकीकत यह है कि गांवों में चलने के लिए सुरक्षित रास्ते तक नहीं है। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर गरुड़-बैजनाथ मोटर मार्ग स्थित मोटासिमल से ग्राम पंचायत खोली को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। पंचायत चुनाव निकट है। संभावित प्रत्याशी गांव के विकास के बड़े-बड़े वायदे कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि वह गांव का क्षतिग्रस्त रास्ता तक नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन

गोमती नदी पर बने पैदल पुल के पटाल जीर्ण शीर्ण हो चुके हैं। यह पुल दर्जनों गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने का एकमात्र रास्ता है। पुल से आगे को पूरा रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। यह रास्ता ग्राम सभा खोली, कांकड़ा, भटोली, अमतौड़ा, बेल्ता, वजीगांव, मजवे, डुंगर गांव, नैल समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं। खासकर बारिश के दौरान इस स्थान से गुजरने पर कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चे भी इस रास्ते से गुजरते हैं। अभिभावकों को बच्चों को सड़क तक छोड़ने जाना पड़ता है। बताया जा रहा है रास्ता लोक निर्माण विभाग के अधीन है। इस कारण ग्राम पंचायत भी इसे दुरुस्त नहीं करा पा रही है।
रास्ता लोक निर्माण विभाग के अधीन है। विभाग को जानकारी दी गई लेकिन विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। क्षतिग्रस्त रास्ते की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। - सौरभ परिहार
विज्ञापन

रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकारें गांवों के विकास की बात कहती है लेकिन यहां तो ग्रामीणों के चलने के लिए रास्ता तक नहीं है। - जगत सिंह परिहार
रास्ता क्षतिग्रस्त होने की सूचना पूर्व में कई बार लोक निर्माण विभाग को दी लेकिन रास्ता ठीक नहीं किया गया। इसे जल्द ठीक नहीं किया गया तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है।- कुंवर सिंह परिहार
गांवों में धान की फसल तैयार होने को है। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से गांव के काश्तकारों को खेतों तक जाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। रास्ता नहीं बना तो आंदोलन करेंगे। - डुंगर सिंह परिहार
रास्ता क्षतिग्रस्त होने का मामला संज्ञान में आया है। विभाग के जेई से मौका मुआयना करा कर रास्ते की मरम्मत करा दी जाएगी। फिलहाल लोगों से सावधानी बरत कर चलने की अपील की गई है। - यूसी पंत, ईई, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें