फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Fire News: देर रात धधकी आग से दो मंजिला मकान जला, लाखों का नुकसान; परिवार के लोगों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 15 May 2025 01:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

डोल गांव में बीते देर रात्रि आग धधक गई। घर के भीतर सो रहे परिजनों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दो मंजिला मकान और कीमती सामान, नकदी और लाखों की ज्वेलरी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
लमगड़ा के डोल गांव में आग से जला एक मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के डोल गांव में बीते देर रात्रि आग धधक गई। घर के भीतर सो रहे परिजनों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दो मंजिला मकान और कीमती सामान, नकदी और लाखों की ज्वेलरी जलकर राख हो गई। आग से करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन


लमगड़ा ब्लाक के डोल गांव में मंगलवार देर रात आनंदी देवी के दो मंजिला मकान में आग धधक गई। आनंदी देवी और परिवार के अन्य सदस्य गहरी नींद में थे। आंख खुली तो आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। हवा चलने पर आग तेजी से सुलगती गई। आनंदी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों ने घर से बाहर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। रात 2:24 बजे फायर सर्विस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल को रवाना हुई।

3.15 बजे फायर टीम वहां पहुंची। मकान मुख्य मार्ग से काफी दूर था जहां तक फायर सर्विस वाहन का पहुंचना संभव नहीं था। फायर यूनिट, स्थानीय लोगों और थाना लमगड़ा के कर्मचारियों ने बाल्टियों से पानी भरकर आग को बुझाना शुरू किया। सवा तीन घंटे बाद सुबह करीब 6:30 बजे आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग से घर में रखी खाद्य सामग्री, कपड़े, नकदी, ज्वेलरी समेत काफी सामान जलकर राख हो गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर टीम में लीडिंग फायरमैन अजब सिंह, फायर चालक हरि सिंह, अजय कुमार, फायर कर्मी लीला, नीरू चांदनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें