फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से जलकर सब कुछ राख

Sat, 23 Apr 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 धौलादेवी ब्लाक के कुंजाखाली गांव में शुक्रवार रात एक मकान में अचानक आग लग गई। आग से मकान के दोमंजिले में स्थित चार कमरे जल गए। घर में रखे दस तोले सोने के आभूषण, 29 हजार की नगदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है। इस मकान में दो भाइयों के परिवार रहते थे। दोनों ही परिवार गांव से कुछ दूरी पर बड़ेे भाई के यहां जागर में गए थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन


कुंजाखाली गांव में एक मकान में सुंदर सिंह और उनके छोटे भाई विशन सिंह रहते हैं। ऊपरी मंजिल पर इनके परिवार रहते थे, जबकि निचली मंजिल के कमरों में जानवरों का गोठ था। शुक्रवार रात घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूर बड़े भाई पूरन सिंह के यहां जागर थी। दोनों के परिवार सायं सात बजे जागर में चल गए। घर पर कोई नहीं था।

रात करीब नौ बजे सुंदर सिंह और विशन सिंह के मकान से लोगों ने धुआं उठता देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भवन स्वामियों को दी। वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। आग से मकान के दोमंजिले में स्थित चार कमरे जल गए। निचले तल में स्थित गोठ से मवेशियों के बाहर निकाला। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग निचले तल में फैलने से बचा ली। अग्निकांड में सुंदर सिंह के घर में रखे सोने के छह तोले के आभूषण और 20 हजार नगदी, उनके भाई विशन सिंह के घर में रखे सोने के चार तोला आभूषण और नौ हजार नगदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रभावित संदर सिंह पनुवानौला में दवाई की दुकान में काम करते हैं, जबकि विशन सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। सूचना मिलने पर आज कोटुली के पटवारी भुवन चंद्र  तिवारी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। गांव की प्रधान ममता नेगी ने शासन प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें