फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग से दो कमरों का मकान जला

Mon, 19 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से भैंसियाछाना ब्लाक के ग्राम पंचायत जगयूड़ा में शनिवार शाम दो कमरों का मकान जल गया। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। जगयूड़ा गांव निवासी ललित जोशी के मकान में शनिवार सायं करीब 4:30 शार्ट सर्किट से अचानक आग भड़क गई। आसपास के ग्रामीण करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा सके। आग से ललित का दो कमरों का मकान, अंदर रखा सामान जल गया। ललित जोेशी ने अपने भाई के यहां शरण ली है। वह मेहनत मजदूरी कर जीवनयापन करता है। परिवार में अन्य कोई सदस्य नहीं है। ललित जोशी ने डीएम को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें