अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते जन शिक्षण संस्थान के निदेशक गिरीश धवन।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जन शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना योद्धा भावेश उपाध्याय, ममता जोशी, तारा बिष्ट, हेमा कांडपाल, संगीता नज्जौन, दीपा भट्ट, भगवती जोशी, योगिता जोशी को सम्मानित किया गया। इन लोगों ने कोरोना काल में फेस मास्क बनाकर लोगों को मुफ्त में वितरित किया था।
इंडियन बैंक के प्रबंधक मुकेश कुमार शर्मा , एसबीआई की प्रियंका दोहन और कविता टम्टा ने योजनाओं की जानकारी दी। वहां संस्थान के निदेशक गिरीश धवन, प्रकाश चंद्र, सुरेश बिरौड़िया, ममता जोशी, भगवती जोशी, तारा बिष्ट, हेमा कांडपाल, संगीता नज्जौन आदि थे।