फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकुनी में बगैर अनुमति के चल रहा हॉटमिक्स प्लांट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौकुनी में बगैर अनुमति के लंबे समय से चल रहे हॉटमिक्स प्लांट को संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने सील कर दिया है। घिंघारीखाल-द्वाराहाट मोटर मार्ग पर चल रहे इस प्लांट की शिकायत कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने प्रशासन से की थी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने प्लांट का निरीक्षण कर अनुमति पत्र मांगा तो प्लांट से जुड़े लोग अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व प्रशासन से शिकायत की थी कि चौकुनी में हॅाटमिक्स प्लांट बगैर अनुमति के वन पंचायत की भूमि पर चल रहा है, यह प्लांट एनजीटी के सभी मानकों की भी धज्जियां उड़ा रहा है।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे प्लांट के निरीक्षण किया। लेकिन प्लांट से जुड़े लोग अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा ने तत्काल प्रभाव से प्लांट को सील कर दिया। बता दें कि चौकुनी में लंबे समय से हॉटमिक्स प्लांट संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें