फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खामियां मिलने पर सल्ट के झिमार में हॉटमिक्स प्लांट सील

Sat, 09 May 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के झिमार में अवैध रूप से चल रहे हॉटमिक्स प्लांट को प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की है। प्लांट में तमाम खामियां मिलने पर शुक्रवार को जिला प्रशासन, खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और लोनिवि के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर प्लांट को सील किया।
विज्ञापन




सल्ट के झिमार में नियमों को दरकिनार कर चलाए जा रहे अवैध हॉटमिक्स प्लांट को बंद कर दिया गया है। अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हॉटमिक्स प्लांट की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की गई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह के आदेश पर उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट की अध्यक्षता में खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के आदेश दिए गए। मौके पर पहुंचे सभी अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया जिसमें तमाम खामियां मिलने पर हॉटमिक्स प्लांट को सील करने की कार्रवाई की गई। अमर उजाला ने चार मई के अंक में झिमार में नियमों की अनदेखी कर चल रहा हॉटमिक्स प्लांट, आक्रोश शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेकर यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान खनन विभाग से राहुल नेगी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शुभम गुसाई, राजस्व विभाग से कानूनगो शंकर गिरी, लोक निर्माण विभाग से जेई चेतन रावल मौजूद रहे।

नियम जो दरकिनार किए गए थे

-सीटीओ और सीसीए की अनुमति लिए बिना पिछले दो महीने से प्लांट संचालित किया जा रहा था,

-चिमनी की कम हाइट,



- स्टेट हाईवे पर मध्य सड़क से 50 मीटर की दूरी के नए मानक का उल्लंघन

- संरक्षित प्रजाति बांज, बुरांश के घने जंगलों के बीचोंबीच संचालित



- सड़क किनारे सुरक्षा दृष्टि से लगाये गये क्रैश बैरियर हटा दिए

- स्टेट हाईवे पर धर्मकांटा स्थापित कर दिया गया।



कोट

अवैध रूप से प्लांट संचालित होने की शिकायत मिली थी। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संयुक्त जांच रखी गयी थी। जिसमें पाया गया है कि संचालक ने सीटीओ और सीसीए की अनुमति नहीं ली गई थी। इसके अलावा भी अन्य कई मानकों का उल्लंघन किया गया था जिसके बाद प्लांट को सील कर दिया गया है। - राहुल नेगी, खनन विभाग
विज्ञापन


कोट



खनन, लोनिवि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से प्लांट का निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए खनन विभाग को प्रेषित कर दी जाएगी। - रिंकू बिष्ट, उप जिलाधिकारी सल्ट
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें