डीएम सविन बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी से अस्पतालों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि खराब मशीनों को दुरुस्त करवाने और बंद पड़ी मशीनों को संचालित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मशीनों के खराब होने अथवा बंद होने से मरीजों को असुविधा होती है।
उन्होंने सीएमओ से अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं ठीक कराने को कहा। सेवाओं में सुधार को प्रबंधन समितियों के सुझावों पर अमल किया जाए। डीएम ने लोगों से असुविधा की जानकारी प्रशासन को देने को कहा, ताकि सेवाओं में सुधार किया जा सके।