फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अतिक्रमण को लेकर जिला अस्पताल प्रबंधन और लोनिवि आमने-सामने

Wed, 13 Sep 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने पार्किग को लेकर अस्पताल प्रशासन से वार्ता करते लोग। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अतिक्रमण को लेकर जिला अस्पताल प्रबंधन और लोनिवि आमने-सामने आ गए हैं। माल रोड पर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने वाहनों की पार्किंग को रोकने के लिए बुधवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से खंभे लगाकर उसमें चेन डाल दी गई। इसकी सूचना मिलने पर लोनिवि की टीम जब मौके पर पहुंची तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। पहले तो अस्पताल प्रबंधन खंभे हटाने को तैयार नहीं हुआ। बाद में दोनों विभागों के बीच लंबी वार्ता के उपरांत खंभे हटा दिए।

माल रोड पर स्थित जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने अक्सर जाम लग जाता है। गेट के बाहर खड़े वाहनों की वजह से मरीज को ला रही एंबुलेंस तक को जगह नहीं मिलती और मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को मुख्य गेट के सामने वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन ने सड़क किनारे खंभे लगाकर उसमें चेन डाल दी। मामले की जानकारी मिलते ही लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल प्रबंधन से वार्ता की।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच तर्क वितर्क होने के चलते गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान अस्पताल में कार्य भी प्रभावित रहा। लंबी वार्ता के बाद लोनिवि ने शीघ्र अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने खंभे उखड़वा दिए। संवाद

कोट
मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए मुख्य गेट के सामने वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए खंभे लगाए गए थे। लोनिवि के विरोध के बाद इन्हें हटा दिया गया है। - डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा
विज्ञापन


कोट
सड़क किनारे अतिक्रमण करने की किसी को अनुमति नहीं है। विभागीय टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल प्रबंधन को शीघ्र सड़क किनारे लगाए खंभे हटाने के निर्देश दिए गए। - इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि, अल्मोड़ा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें