फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 108 एंबुलेंस के चालक ने दूसरे चालक को पीटा, केस दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ट्रांसफर करवाने को लेकर 108 आपातकालीन सेवा के दो चालकों में विवाद हो गया। विवाद में एक चालक ने दूसरे की जमकर पिटाई कर दी, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन


बांगीधार सल्ट निवासी वीरेंद्र सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने कहा कि वह 108 एंबुलेंस में चालक के रूप में भिकियासैंण में तैनात है। आरोप है कि 30 अगस्त की रात वह अपने निवास पर खाना खा रहा था। इसी बीच सराईखेत में तैनात संजय सिंह गुंसाई ने उसे फोन पर ट्रांसफर करवाने के लिए प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर धमकाया। जब उसने इस पर विरोध जताया तो वह कुछ देर में अपने साथी मनोज को लेकर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ मारपीट की।

इस घटना में उसके चेहरे और छाती में गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। उसका काशीपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें