फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर महिला संगठनों ने भी भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने से महिला संगठनों में भी आक्रोश है। महिलाओं का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट के अभाव मे दूर दराज से आने वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में महिलाओं ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल के नेतृत्व में महिलाएं यहां तहसील मुख्यालय पहुंचीं। कहा कि रानीखेत का अस्पताल पूरे उपमंडल क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है। यहां द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैंण, सल्ट, सराइखेत, गैरसैंण से भी प्रतिदिन रोगी पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में न तो फिजिशियन है और ना ही स्थायी रेडियोलॉजिस्ट।
जिस कारण गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि रेडियोलॉजिस्ट का प्रभार भी सीएमएस के पास है, लेकिन वह कोविड-19 के कार्यों में व्यस्त हैं, जिस कारण दिक्कतें हो रही हैं। महिलाओं ने अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट, गाइनो डॉक्टर और फिजिशियन की नियुक्ति करने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में मंजू, व्यापार संघ महासचिव हर्ष पंत, कामरान कुरैशी सहित तमाम महिला संगठनों की प्रतिनिधि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें