फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जर्जर विद्यालय भवन से विद्यार्थियों को मुक्ति मिलने की जगी उम्मीद

Fri, 20 Mar 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़े प्राथमिक विद्यालय कारचुली के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है। विद्यालय में वर्तमान में मात्र छह छात्र ही पठन-पाठन के लिए आते हैं जबकि जर्जर हालत के चलते अभिभावक अपने बच्चों को यहां भेजने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के सुधार की मांग उठाई गई थी। अब जिला योजना के तहत विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद है जिसके बाद विद्यालय के सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे। इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि विद्यालय की स्थिति बेहतर होने से बच्चों की संख्या में भी वृद्धि होगी।



खंड शिक्षा अधिकारी, हरेंद्र साह ने बताया कि विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए जिला योजना के तहत पांच लाख स्वीकृत हुए है। धनराशि मिलते ही सुधार कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। विद्यालय की स्थिति बेहतर बनाने के लिए विभाग गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें