फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय रोगियों के लिए अगस्त का महीना उम्मीदों भरा

Sun, 03 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बहुप्रतीक्षित हार्ट केयर यूनिट अगस्त तक स्थापित हो जाएगी। अनुबंध की शर्तों पर उत्तराखंड शासन और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. ओपी यादव के बीच सहमति हो चुकी है। जुलाई के भीतर अनुबंध में हस्ताक्षर हो जाएंगे और अगस्त में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट काम करना शुरूकर देगी।
विज्ञापन


यह हार्ट केयर यूनिट अल्मोड़ा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के तहत की काम करेगी। अनुबंध के अनुसार भवन और मशीनें स्वास्थ्य विभाग की होंगी और डाक्टरों सहित सभी स्टाफ की तैनाती डा. ओपी यादव की ओर से की जाएगी। यह कुमाऊं के किसी भी अस्पताल में पहली हार्ट केयर यूनिट होगी। इसका लाभ कुमाऊं के सभी जिलों के लोग उठा सकेंगे। 

मालूम हो कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल सहित कुमाऊं के किसी भी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में आज तक ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसे देखते हुए नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक और वरिष्ठ हार्ट सर्जन डा. ओपी यादव ने कुछ साल पहले प्रदेश सरकार के सहयोग से अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई थी।
विज्ञापन


ताकि यहां के रोगियों को इसका लाभ मिल सके। बीते सालों में इसे लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सहित प्रदेश शासन के अधिकारियों के साथ डा. यादव की कई बार वार्ता हो चुकी है। कुछ समय पहले अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी डा. ओपी यादव की वार्ता करवाई।

इसके बाद हार्ट केयर यूनिट स्थापित करने को लेकर प्रदेश शासन ने जो प्रारूप बनाया उसकी कुछ शर्तों को लेकर डा. ओपी यादव सहमत नहीं थे। बीते कुछ महीनों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता के बाद अब दोनों पक्ष अनुबंध की शर्तों पर राजी हो चुके हैं।  

जानकारी के मुताबिक इस माह के भीतर एमओयू में हस्ताक्षर हो जाएंगे और अगस्त से हार्ट केयर यूनिट काम करना शुरू कर देगी। बेस अस्पताल में स्थित ईसीजी, इको सहित हृदय रोगियों की जांच से संबंधित अन्य मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है। पहले चरण में एक साल तक मरीजों का प्राथमिक इलाज किया जाएगा और हार्ट सर्जरी के लिए रोगियों को दिल्ली भेजा जाएगा।

मशीनें आदि उपलब्ध हो जाने पर एक साल बाद हार्ट सर्जरी भी अल्मोड़ा में ही होने लगेगी। डा.ओपी यादव ने बताया कि हार्ट केयर यूनिट चालू हो जाने के बाद हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी अन्य बीमारी पर मरीजों की तुरंत देखभाल की जा सकेगी। साथ ही सर्जरी के बाद भी मरीजों को चेकअप आदि के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। हार्ट केयर यूनिट के काम करने के बाद रोगियों को काफी कम खर्च में अल्मोड़ा ही इलाज मिलने लगेगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें