फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता के माता-पिता और कोच को सम्मानित किया 

Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा ।
विज्ञापन
एकता के माता-पिता को सम्मानित किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने कार्यक्रम आयोजित कर महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट के पिता कुंदन सिंह बिष्ट, माता तारा बिष्ट और प्रशिक्षक लियाकत अली खान को सम्मानित किया। चौक बाजार में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ एकता के शानदार प्रदर्शन को सराहा। इस मौके पर मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि एकता बिष्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर पांच विकेट लिए थे। खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा निवासी एकता विश्व कप में छह विकट ले चुकी हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने एकता की उपलब्धि को सराहा और उम्मीद जताई की भारत विश्व कप जीतेगा।

प्रशिक्षक लियाकत अली खान ने आशा जताई कि एकता का प्रदर्शन आगामी मैचों में भी अच्छा रहेगा। संचालन मनोज सनवाल ने किया। इस अवसर पर विनीत बिष्ट, मनीष जोशी, टैनी वर्मा, राजू तिवारी, भैरव गोस्वामी, नरेंद्र कनवाल, राम सिंह सांगा, भानु तिलारा, ललित लटवाल, डीके सेन, रवि रौतेला, संजय शर्मा, कमल वर्मा, संजय वर्मा, सूरज साह, अंकुर बोहरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


असमा खान, केवल सती, गोकुल मेहता, मोहन कांडपाल, नेपाल सिंह खड़ाई, हिमांशु बिष्ट, ममता वर्मा, प्रदीप बिष्ट, ज्योति कपूर, तुषारकांत साह, राम अवतार आदि ने भी एकता के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एकता के घर जाकर माता-पिता और परिजनों को बधाई दी और मिष्ठान वितरण किया। कुमाऊं सह संयोजक जगदीश जोशी, शरद अग्रवाल, नमित शर्मा, अभय साह, भास्कर साह, अमन नज्जौन, गोविंद बिष्ट, विकास कन्नौजिया, अनिल कार्की, प्रकाश बिष्ट, दीपसुंदर बिष्ट, नीरज बिष्ट, सचिन डंगवाल, त्रिलोक सिंह, कमल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें