फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की धरती पर 250 सौ कोरोना वीरों का सम्मान

विज्ञापन
रानीखेत एम एच में कोरोना वीरों का सम्मान करते कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मजबूती से लड़ रहे सैकड़ों कोरोना वीरों को यहां सैन्य अस्पताल परिसर में सम्मानित किया गया। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने सेना अस्पताल के डाक्टर, चिकित्सा स्टाफ, कैंट बोर्ड के पर्यावरण मित्रों के अलावा पुलिस के जवानों को पुरस्कार दिए। कोरोना वीरों के सम्मान में सैन्य बैंड ने भी देशभिक्त धुनों की प्रस्तुतियां देकर हौंसला बढ़ाया। बता दें कि कोरोना वीरों के सम्मान में रानीखेत सैन्य मुख्यालय में भी समारोह का आयोजन हुआ। सैन्य अस्पताल परिसर में रविवार की सुबह कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट बिग्रेडियर जीएस राठौर ने तकरीबन 250 कोरोना वीरों को सम्मानित किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिनग का पालन किया गया। ब्रिगेडियर राठौर ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ कोरोना वीर मजबूती से डटे हुए हैं, घर परिवार की चिंता किए बगैर वह लोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। सम्मान करने से कोरोना वीरों का मनोबल बढ़ेगा। कमांडेंट ने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए सेना भी पूरी तरह से तैयार है। सिविल प्रशासन के साथ भी समन्वय बनाया गया है, मिलकर लड़ने से ही कोरोना को हराने में सफलता मिलेगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों के लोगों से भी कोरोना वीरों को अपने अपने स्तर से सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने की अपील की। सैन्य बैंड ने देशभक्ति स्वर लहिरयों की प्रस्तुतियां देकर वीरों का सम्मान किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कोरोना वीरों के सम्मान से सैन्य अधिकारियों, कर्मियों का सिर भी फक्र से ऊंचा हो गया। यहां एमएच सीओ कर्नल वीपी माथुर, एडम कमांडेंट कर्नल एसएस कराढ़े, मेजर राकेश दलाल सहित तमाम सैन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। फ़ोटो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत एम एच में कोरोना वीरों का सम्मान करते कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत एम एच में कोरोना वीरों का सम्मान करते कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें