फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारे अध्यापक: माहरा

Wed, 10 May 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
अधिवेशन को संबोधित करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने किया। उन्होंने शिक्षकों से ईमानदारी पूर्वक छात्र छात्राओं का भविष्य संवारने का आह्वान किया। शिक्षकों की समस्याओं का हर स्तर पर निराकरण करने का आश्वासन दिया। विधायक निधि से शिक्षक भवन सहित तमाम विकास कार्यों के लिए उन्होंने 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


यहां जीजीआईसी में आयोजित अधिवेशन में विधायक करन माहरा ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं, छात्र-छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारना होगा। कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। राशिसं के पदाधिकारियों की मांग पर उन्होंने ताड़ीखेत में शिक्षक भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।    कहा कि शिक्षक भवन का निर्माण ताड़ीखेत की ऐतिहासिक गांधी कुटीर के समक्ष कराया जाना चाहिए, इससे कुटिया की भी देखरेख होती रहेगी। उन्होंने जीजीआईसी मार्ग के सुधारीकरण और साइन बोर्ड के लिए पांच लाख रुपये विधायक निधि से देने की भी घोषणा की। इस मौके पर बीईओ एचआर राजन, प्रधानाचार्या नीलम नेगी, आरएल टम्टा, महिपाल नेगी, जिला कार्यकारिणी के हीरा बोरा, भूपाल चिलवाल, कुलदीप जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें