फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन में एक दुकान चलाते मिला तो दूसरा बाजार में घूम रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार कार्रवाई के बाद भी जिले में लोग क्वारंटीन नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को भतरौंजखान और सोमेश्वर में पुलिस ने दो लोगों को क्वारंटीन के नियम तोड़ने पर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

भतरौंजखान थाना क्षेत्र के ग्राम हउली निवासी कृपाल सिंह पिछले दिनों गांव लौटा। एहतियातन उसे होम क्वारंटीन किया गया था। थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने होम क्वारंटीन लोगों की चेकिंग की। इस दौरान कृपाल सिंह क्वारंटीन अवधि में दुकान पर मिला। इधर पंजाब से लौटने पर सोमेश्वर के खीराकोट निवासी नंदन सिंह को होम क्वारंटीन किया गया था। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने उसे बाजार में घूमते पकड़ लिया। इस दौरान दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 188/270/271, 2/3 महामारी अधिनियम व (51बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें