पुलिस लाइन में चल रहे वालीबाल मैच का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा निरोधक पखवाड़े के तहत रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित स्थानीय स्कूलों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता होली एंजिल ने जीत ली। एक अन्य मैच में पुलिस की टीम ने स्टेडियम की टीम को पराजित किया।
विद्यालयों की प्रतियोगिता का पहला मैच होली एंजिल और अल्मोड़ा कॉलेज के बीच खेला गया। होली एंजिल की टीम ने 21-6, 21-11 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में वीर शिवा ने अल्मोड़ा कॉलेज को 21-11 और 21-7 से हरा दिया। फाइनल मुकाबला होली एंजिल और वीर शिवा टीम के बीच हुआ। जिसमें होली एंजिल की टीम ने वीरशिवा को 21-19, 21-18 से हरा कर फाइनल मैच जीत लिया। इसके बाद पुलिस टीम और स्टेडियम की टीम के बीच मैच हुआ। दो सेटों में हुए मैच में दोनों ने एक एक सैट जीतकर बराबरी कर ली। जिसके बाद दोनों के बीच फाइनल मैच खेला गया।
जिसमें पुलिस की टीम 21-16 से विजयी रही। पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य ने विजेता दोनों टीमों एक एक हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। मैच की शानदार कमेंट्री नीरज भाकुनी ने की। रेफरी की भूमिका प्रदीप जोशी ने निभाई। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, अविनाश वर्मा, संगीता, अशोक सिंह परिहार, हरीश चंद्र पंत, उपनिरीक्षक गणेश हरड़िया, धीरेंद्र पंत, सुनील बिष्ट, गिरीश बिष्ट, नवीन जोशी, मोहन चंद्र भट्ट, माधवानंद जोशी, कैलाश चंद्र, राजेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।