फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली-डे होम के परिसर तक जाएगी कार

Fri, 17 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब अल्मोड़ा होली-डे होम में आने वाले पर्यटकों को सड़क से होटल परिसर तक पैदल नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा में स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस आवास गृह से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए 24 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। होली-डे होम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम भी इन दिनों प्रगति पर है। इसके अलावा होली-डे-होम परिसर में जीर्णशीर्ण हो चुके सात कॉटेजों के पुनर्निर्माण के लिए 4.18 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि निगम के पर्यटक आवास गृहों को आधुनिक सुविधायुक्त बनाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। खास तौर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में स्थित पर्यटक आवास गृहों में यात्रियों के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों करीब 70 लाख रुपए लागत से अल्मोड़ा होली-डे होम में स्थित कमरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मुख्य मार्ग से होटल परिसर तक करीब 100 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए 24 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं।
 एमडी गर्ब्याल ने बताया कि होली-डे होम परिसर में जीर्णशीर्ण  हो चुके सात कॉटेजों के पुनर्निर्माण के लिए 4.18 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। इसे भी शीघ्र मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के ठहरने के लिए अल्मोड़ा प्रमुख स्थान है इसलिए यहां के पर्यटक आवास गृह में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि चौकोड़ी में स्थित पर्यटक आवास गृह में सुधारीकरण और जीर्णोद्धार आदि कार्यों के लिए 1.28 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इसे भी आगामी दिनों में मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें