फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिकोत्सव में होली गीतों पर महिलाओं ने ठुमके लगाए

Sun, 10 Mar 2019 12:24 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नंदादेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित होलिकोत्सव में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय होलिकोत्सव के दूसरे दिन नगर के सभी मोहल्लों की महिला टीमों की होली प्रतियोगिता हुई। महिला होल्यारों ने मुझे मिल गए नंद के लाल..., देवी के थान में राधा जी नाचे ता थैया ता थैया... होली गीत गाए। महिलाओं ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने स्वांग प्रस्तुत कर बुराइयों पर कटाक्ष किया। रविवार को सुबह 11 बजे सिद्ध नौला मंदिर से नंदादेवी मंदिर तक सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन


महिलाओं ने सीमाओं में तैनात जवानों पर आधारित बार्डर स्वांग प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। इसके अलावा विभिन्न मुद्दों पर स्वांग प्रस्तुत कर कटाक्ष किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने महिलाओं को होली की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी और अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल थे। प्रतियोगिता में जोहार कालोनी खत्याड़ी, मां दुर्गा शक्ति टीम, रैलापाली, सरकार की आली, सरसो गांव न्यू कालोनी, खत्याड़ी, स्यूनराकोट, जाखनदेवी, जन शिक्षण संस्थान धारानौला की टीमों ने हिस्सा लिया। नंदादेवी मेले कमेटी के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल की ओर से संस्था को सम्मानित किया गया। दस मार्च को एक बजे नंदादेवी मंदिर परिसर में बाहर से आईं टीमों के साथ अल्मोड़ा की टीमों की प्रतियोगिता होगी। इससे पहले सुबह 11 बजे सिद्ध नौला मंदिर से नंदादेवी मंदिर तक सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। इस अवसर पर निर्णायक ललित प्रसाद, नीतू आर्या, संगीता जोशी थे। कार्यक्रम में त्रिलोक जोशी, प्रताप सत्याल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें