फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पिया ऐसी रंगा दीजो मोरी चुनरिया, जिसे पहनूं मै सारी उमरिया....

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक नगरी में बैठक होली का जलवा, कलाकारों ने मचाया धमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा होली संगीत ग्रुप के सतीश जोशी के पनियाउडियार स्थित आवास पर आयोजित बैठकी होली में कलाकारों ने विभिन्न रागों में होली गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बैठक होली की शुरुआत होली गायक निर्मल पंत के राग पीलू में प्रस्तुत गीत बृज में आज धूम मची है... से हुई। इसके बाद अनिल सनवाल ने राग जंगला काफी में पिया ऐसी रंगा दीजो मोरी चुनरिया, जिसे पहनूं मैं सारी उमरिया... गाकर वाहवाही बटोरी। धीरेंद्र बहादुर ने राग काफी में नथुली में उलझेंगे बाल गाकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। तबले पर राजेंद्र नयाल, दिनकर पांडे और अरशद ने कलाकारों का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिष्टकूडा निवासी राघव पंत के आवास पर भी बैठक होली का आयोजन किया गया। यहां हेम पांडे ने राग काफी में अजहु उमर की मैं थोड़ी.. गाकर बैठक होली की शुरुआत की। रश्मि चौधरी सहित चंपावत से आए कलाकारों ने भी होली गायन से समां बांधा।

यहां अमरनाथ भट्ट, निर्मल पंत, धीरेंद्र बहादुर, महेश जोशी, जितेंद्र मिश्रा सहित कई कलाकारों ने विभिन्न रागों पर होली गायन किया।

फोटो-02एएलएम11पी-अल्मोड़ा में बैठकी होली गायन करते होली गायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें