फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी में हल्द्वानी ने जीता खिताब

Wed, 25 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहीद कर्नल एमएन राय स्मृति राज्यस्तरीय हाकी प्रतियोगिता का फाइनल  हल्द्वानी की टीम ने जीत लिया। रोमांचक मुकाबले का परिणाम सडन डैथ से निकला। हल्द्वानी के अजीत ने गोल कर टीम को जिताया। मुख्य अतिथि 6 माउंटेन ब्रिगेड के मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी ने पुरस्कार बांटे और युवाओं से खेल गतिविधियों के साथ ही देश सेवा के लिए भी सेना से जुड़ने को कहा।

 रानीखेत हाकी एसोसिएशन और नाइन जीआर ओर आयोजित प्रतियोगिता में  बुधवार को हुए राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी और पिथौरागढ़ की टीमों ने शानदार खेल दिखाया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल ही कर सकी। पेनल्टी स्ट्रोक के दौरान भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद परिणाम सडन डैथ के माध्यम से निकला। जिसमें हल्द्वानी के अजीत ने गोल कर टीम को खिताब दिलाया। विजेता टीम को 15 हजार रुपए तथा चैंपियन ट्राफी, उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए तथा ट्राफी दी गई।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी ने अनुशासन और लगन से खिलाड़ियों से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में रुचि लेने के साथ देश सेवा के लिए सेना में आना चाहिए। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी, ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर, जिला हाकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल शाह, एडवोकेट राजेश रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी ने कहा कि शहीद कर्नल एमएन राय को खेलों में काफी रुचि और लगाव था, इसलिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास चल रहे हैं। भविष्य में हर साल इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सेना की ओर से भरपूर सहयोग और मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें