फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हिसालू संस्था व पार्षदों ने नौलों के संरक्षण का उठाया जिम्मा

Mon, 16 Jun 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कभी पेजयल व्यवस्था का मुख्य साधन रहे परंपरागत नौले उपेक्षा के कारण लुप्त होते जा रहे हैं। इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अब हिसालू संस्था और निगम पार्षदों ने पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को लक्ष्मेश्वर स्थित नौले में स्वच्छता अभियान चलाकर इस अभियान की शुरुआत हुई। पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि हर सप्ताह नगर क्षेत्र के एक नौले में अभियान चलाकर उसे संरक्षित किया जाएगा।
कहा कि संरक्षण के अभाव में कई नौले विलुप्त हो गए हैं। हमारी संस्कृति से जुड़ी इन धरोहरों के संरक्षण के लिए युवाओं को पहल करने होगी।
आज भी पेयजल संकट गहराने पर ये नौले ही लोगों की प्यास बुझाते है। पार्षद अभिषेक जोशी ने कहा कि अभियांन के तहत नगर के 20 से अधिक नौलों को चिह्नित किया गया है। वहां हिसालु संस्था के कृष्ण सिंह, सतीश उपाध्याय, उमेश नयाल, अतुल पांडे, भावेश पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें