फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंजामं कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली 

Mon, 14 Aug 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में मोटर साइकिल रैली निकालते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच और हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी ने सोमवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकाली। रैली चौघानपाटा से शुरू हुई और लोअर मालरोड होते हुए आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई। आर्य समाज मंदिर में हुए सम्मेलन में मुख्य वक्ता मंच के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा ने कहा कि हिंदू जागरण मंच अखंड भारत संकल्प दिवस भारत माता को उसके पुरातन स्वरूप का वैभव पुन: दिलाने के लिए मनाता है। 
विज्ञापन


इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, डॉ. नवीन भट्ट ने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा और मंत्री जगदीश जोशी के पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा ने हिजामं युवा वाहिनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए राकेश बिष्ट को जिला मंत्री, भगवत राणा को जिला मीडिया प्रभारी, पंकज भंडारी को नगर मंत्री, मनोज सिंह डांगी को नगर सह संयोजक नियुक्त किया।

अध्यक्षता प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, संचालन जिला महामंत्री अभय साह तथा महामंत्री नमित शर्मा ने किया। वहां जिलाध्यक्ष शरद अग्रवाल, अमन नज्जौन, प्रकाश बिष्ट, अनित कार्की, पीयूष भट्ट, विकास कन्नौजिया, शुभम वर्मा, गोविंद बिष्ट, दीपसुंदर, सचिन डंगवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें