उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा हुई। छात्रों का कहना है कि पेपर आसान आया था। अधिकांश छात्रों ने अच्छे नंबर मिलने की उम्मीद जताई है। हालांकि छात्रों का कहना है कि पहला पेपर था, टाइम मैनेजमेंट की कमी के चलते कुछ सवाल छूट गए। इन सवालों का उत्तर न दे पाने का उन्हें मलाल है।