एसएसजे परिसर में हिमोत्सव के तीसरे दिन भी विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने नाटक, प्रहसन, लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति दी। लोअर कैंपस स्थित आडिटोरियम में कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा, विधि और दृश्यकला संकाय के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए। नृत्य नाटिका राजुला मालूशाही को दर्शकों ने काफी सराहा। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, प्रो. दया पंत, डा. प्रवीण बिष्ट, डा. भीमा मनराल, छात्रसंघ और सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।