राजकीय जूनियर हाईस्कूल दड़माड में 20 जून से आयोजित समर कैंप में अध्यापकों की ओर से छात्रों को घर पर ही आनंदमय माहौल बनाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से पेंटिंग, कविता, क्राफ्ट, रंगोली, नृत्य, पर्यावरण संरक्षण, योगा, फैंसी ड्रैस आदि के गुर सिखाए गए।
इसमें बच्चों ने ऑडियो वीडियो के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारी जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। समर कैंप में हिमांशी भट्ट ने रंगोली तो प्रियांशु जोशी ने पेंटिंग बनाई। प्रधानाध्यापिका नीता पंत ने कहा कि पठन पाठन के अलावा ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाएं आगे आती हैं। गतिविधियों में फूलों की रंगोली, पेंटिंग और नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों ने इन गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया। (संवाद)