फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय दर्शन के साथ ही नौकायन का भी मजा

Tue, 09 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा आने वाले पर्यटक अब हिमालय दर्शन के साथ ही नौकायन का आनंद भी उठा सकेंगे। अल्मोड़ा से 12 किमी दूर कोसी नदी में बन रहे मिनी डैम का काम पूरा हो चुका है और इसी महीने आखिर में कोसी में प्रस्तावित झील में पानी भरना शुरू हो जाएगा। अप्रैल तक करीब दो किमी लंबी झील भरकर तैयार हो जाएगी। पर्यटकों के लिए झील के किनारे करीब आधा किमी क्षेत्र में व्यू प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। अल्मोड़ा के निकट झील बन जाने के बाद अब यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होने की उम्मीद है।   

अल्मोड़ा के निकट कोसी नदी में करीब 33 करोड़ रुपये लागत से बन रहे मिनी डैम (बैराज) का काम लगभग पूरा हो चुका है। बैराज में पांचों गेट तैयार हो गए हैं। इन गेटों को बंद करके इस माह के अंत तक बैराज में पानी भरना शुरू हो जाएगा। इससे नदी में बैराज स्थल से ऊपर कोसी कस्बे तक करीब दो किमी लंबी झील अप्रैल तक अस्तित्व में आ जाएगी। कोसी में झील बन जाने के बाद पर्यटकों के लिए एक और दर्शनीय स्थल विकसित हो जाएगा। पर्यटक अल्मोड़ा आकर एक तरफ हिमालय को निहार सकेंगे और दूसरी तरफ कोसी झील में नौकायन का भी आनंद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन सिंघल ने बताया कि झील में चार लाख घन मीटर पानी एकत्र होगा। झील के सुंदरीकरण की योजना भी तैयार कर ली गई है। आधा किमी क्षेत्र में व्यू प्वाइंट बनाए जाएंगे। कुछ पार्कों का निर्माण भी किया जा रहा है। वहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रस्तावित झील के निकट शौचालय और कैंटीन आदि भी तैयार हो गई है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में अभी तक पर्यटकों के घूमने के लिए खास स्थल नहीं हैं जिससे ज्यादातर पर्यटक यहां नहीं ठहरते और कौसानी, बिनसर, रानीखेत आदि इलाकों को चले जाते हैं। यह माना जा रहा है कि अब झील का आकर्षण पर्यटकों को यहां रुकने को मजबूर करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें