फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्बारब में पहाड़ी दरकी, 12 घंटे तक बंद रहा अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे

Thu, 07 Aug 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
क्वारब में अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर आया मलबा। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। क्वारब पर पहाड़ी दरकने से तीन जिलों की लाइफ लाइन सड़क अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे मलबा आने से बंद हो गया। लगातार बोल्डर आने से तड़के चार बजे बंद हुआ यह हाईवे 12 घंटे बाद शाम चार बजकर दस मिनट पर छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह- जगह बोल्डर आने से एक राष्ट्रीय राजमार्ग, दो राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण कुल 17 सड़कें बंद हैं। इधर स्याल्दे में नदी उफनाने से कई किसानों के खेत बह गए हैं। चौखुटिया में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार देर रात और बुधवार को हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। बुधवार को सुबह तड़के क्वारब पर एक बार फिर पहाड़ी दरक गई। इस कारण अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में किमी 56 पर भारी मलबा आ गया जिसके कारण एनएच पर यातायात अवरुद्ध हो गया। दो जेसीबी, एक पोकलैंड की मदद से सड़क से मलबा हटाया गया लेकिन मार्ग नहीं खुल सका। दो राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप है। सड़कें बंद होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें