फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त अचानक पहुंच गए चौंसली हाई स्कूल स्कूल

Wed, 05 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश देते मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलायुक्त डी सेंथिल पांडियन ने बुधवार को हाईस्कूल चौंसली का औचक निरीक्षण किया और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के संबध में जानकारी हासिल की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को छात्रों का बेस अस्पताल में परीक्षण कराने और माह में एक बार डाक्टरों के दल को स्कूल में लाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अस्पतालों का भी निरीक्षण करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को सभी स्कूलों में योग की शिक्षा अपने स्तर से शुरू कराने की पहल करने को भी कहा। 
विज्ञापन

 
  जागेश्वर योग महोत्सव में भाग लेने अल्मोड़ा आते वक्त मंडलायुक्त डी सेंथिल पांडियन अचानक लोधिया मार्ग पर पड़ने वाले हाईस्कूल चौंसली पहुंच गए। स्कूल की व्यवस्थाएं दुरस्त देखने के बाद उन्होंने बच्चों से जानकारी ली और मुख्य विकास अधिकारी से स्कूली बच्चों को हर हाल में डिवार्मिंग, आयरन और जिंक की गोलियां उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के बच्चों को विशेष भोजन देने के लिए स्कूल प्रबंधन को अपनी ओर से दो हजार रुपये भी दिए। बाद में उन्होंने ग्राम पंचायत चौंसली में मनरेगा योजना के अंतर्गत रोड किनारे किए जा रहे पौधरोपण का भी निरीक्षण किया और पौधों की सुरक्षा के लिए ईंट और जाली के बाड़े लगाने, तीन साल तक चौकीदार तैनात करने के भी निर्देश दिए। बाद में चितई में ऐंपण संस्था द्वारा बनाए जा रहे ऐंपण का भी निरीक्षण किया और बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा भी की। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विवेक राय, डीडीओ मो. असलम, मुख्य शिक्षाधिकारी एके सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें