फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से हेल्प डेस्क बने शोपीस

Thu, 06 Jun 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र संगठनों ने किए थे स्थापित, छात्र नेताओं की उम्मीदों पर फिर रहा पानी
विज्ञापन


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में नए सत्र में प्रवेश शुरू होते ही छात्र संगठनों ने हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे संगठनों की विद्यार्थियों को अपने पक्ष में करने की योजना है। इस बार ऑनलाइन प्रवेश से उनकी यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है और पिछली बार विद्यार्थियों की भीड़ से गुलजार रहने वाले हेल्प डेस्क में सुनसानी छाई हुई है।

एसएसजे परिसर में एक जून से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू हो गए हैं। परिसर में छात्रसंघ चुनाव को ध्यान में रखते हुए सक्रिय छात्र संगठनों में नए विद्यार्थियों को अपने पक्ष में करने की होड़ मची रहती है। यहीं मौका होता है जब छात्रसंघ चुनाव की तैयारी में जुटे विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों की प्रवेश संबंधी समस्याओं का समाधान कर उन्हें संगठन से जोड़ते हैं। इस बार समर्थ पोर्टल ने छात्र संगठनों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होने से अब हेल्प डेस्क महज शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार का है बेहतर माध्यम

अल्मोड़ा। परिसर में नए प्रवेश होने के साथ ही छात्रसंघ की तैयारी में जुटे छात्र नेताओं के लिए हेल्प डेस्क प्रचार का बेहतर माध्यम है। संभावित दावेदारों के लिए यह प्रचार के साथ ही नए मतदाताओं जोड़ने का अच्छा मौका होता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें