फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दोपहिया पर सहसवार के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, नियम तोड़ने पर 21 के कटे चालान

Wed, 25 Nov 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों में की गई सख्ती के बाद अब दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाले (सहसवार) के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नगर में इस नए नियम का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है और अधिकांश लोग दो हेलमेट के साथ सफर करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद अभी भी कई सहसवार बिना हेलमेट के ही दोपहिया वाहनों पर बैठकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 21 वाहन चालकों के चालान काटे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नगर के माल रोड, धारानौला, करबला और शिखर तिराहा सहित प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिन दोपहिया वाहनों पर चालक तो हेलमेट पहने हुए थे लेकिन पीछे बैठी सवारी बिना हेलमेट के थी, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें