फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
अल्मोड़ा के टाटिक में तैयार हैलीपेड भवन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा से पंतनगर और देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। अल्मोड़ा के टाटिक में कांग्रेस शासनकाल के दौरान बने हेलीपैड के सुधारीकरण के काम जोरों से चल रहा है जो इसी माह के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पहाड़ की तरफ आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अल्मोड़ा के टाटिक में कांग्रेस शासन काल में करीब छह साल पहले हेलीपैड बनाया गया था। फिलहाल इसी हेलीपैड से सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इस हेलीपैड में यात्री वेटिंग रूम को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही टिकट काउंटर में भी सुधारीकरण का काम चल रहा है। वहां ट्रायल लगाने और पेंटिंग आदि का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हेलीपैड में सुधारीकरण के कार्य इस माह के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। डीएम ने बताया कि शुरू में अल्मोड़ा से पंतनगर और देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू की जाएंगी। इससे अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों घूमने आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोग भी हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठा सकेंगे। उड़ान योजना के तहत लोगों को टिकट में भी राहत मिलेगी। हेली सेवा शुरू होने से आपदा और अन्य विपरीत परिस्थितियों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने में भी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें