फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर धाम में भीषण जाम, घंटों फंसे रहे श्रद्धालु

Wed, 13 May 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
आरतोला से जागेश्वर धाम जाने वाले रास्ते में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा /जागेश्वर। जागेश्वर धाम में बुधवार दोपहर बाद भारी जाम लग गया। विनायक पुल से आरतोला पार्किंग तक पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराने की व्यवस्था की गई थी लेकिन अचानक बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से मार्ग संकरा हो गया। इसी दौरान ईंट से लदा एक ट्रैक्टर मार्ग में पहुंच गया जिससे लंबा जाम लग गया। हल्द्वानी से आ रही केमू बस सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। जिससे श्रद्धालुओं को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते कई श्रद्धालु पैदल ही धाम की ओर जाते दिखाई दिए। इधर, पुलिस प्रशासन भी यातायात सुचारु कराने में जुटा रहा। काफी देर की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई गई। जागेश्वर धाम में इन दिनों लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के चलते यातायात व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
बोले पर्यटक
जागेश्वर धाम दर्शनों के लिए आए थे। लेकिन जाम के चक्कर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहां से पैदल मंदिर पहुंचे हैं। - अभिषेक अग्रवाल, दिल्ली

जाम ने काफी परेशान किया। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी जब जाम नहीं खुला तो पैदल मंदिर पहुंचे हैं। - सुरभि अग्रवाल, दिल्ली

जाम की यहां बड़ी समस्या है। शासन प्रशासन ने यहां उचित व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि लोगों को परेशानी न हो।- विनोद सिंह, दिल्ली

कोट
जागेश्वर को जाम मुक्त बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी कोशिश में लगा है। सीजन का समय चल रहा है। तो ऐसे में कुछ गाड़ियों के कारण जाम की स्थिति कभी कभार बन रही है। - बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें