फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर के आसपास के क्षेत्रों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात

विज्ञापन
पर्यटन स्थल बिनसर में बर्फ से ढकी कार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़। अल्मोड़ा समेत जिले के सभी इलाकों में बुधवार रात भी बारिश होती रही। बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा में करीब 14 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इधर जिले के जागेश्वर, बिनसर, लमगड़ा, जैंती, दन्यां, धौलछीना समेत नगर के कसारदेवी में बृहस्पतिवार तड़के हिमपात हुआ।
विज्ञापन

ऊंचाई वाली स्थानों पर दो से तीन फुट बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण जिले के आधा दर्जन मार्ग दो से तीन घंटे बंद रहे। जेसीबी से सड़क साफ करने के बाद ही इन मार्गों में यातायात सुचारू हो सका। हालांकि मोरनौला-मोतियापाथर मार्ग अभी भी बंद है। बर्फबारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी असुविधा का भी सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई लेकिन बर्फ टिक नहीं सकी।
बृहस्पतिवार तड़के नगर मुख्यालय समेत एनटीडी, कसारदेवी, बानरीदेवी के अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काफी बर्फबारी हुई। हालांकि नगर क्षेत्र में गिरी बर्फ टिक नहीं पाई। कसारदेवी, पपरसली में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बर्फ का जमकर आनंद उठाया। सुबह धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इधर धौलछीना क्षेत्र में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ।
विज्ञापन

बर्फबारी में स्थानीय लोगों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी। बिजली के तारों में पेड़ गिरने के कारण धौलछीना के कई गांव रात में बगैर बिजली के कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर रहे। ठंड के कारण नलों का पानी भी जम गया। वहीं सोमेश्वर में भी बर्फभारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घटकोट, पिनाक, उड़ेरी, अधूरिया, मणि के जंगलों में भारी बर्फबारी हुई है।

कसारदेवी में बर्फबारी के बाद का नजारा।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें