फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, तीन सड़कों पर बाधित रही आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। मलबा आने से जिले में एक राज्य मार्ग और दो ग्रामीण मोटर मार्गों पर आवाजाही बाधित रही। बारिश में मकान की सुरक्षा दीवार बहने से तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अल्मोड़ा, धौलादेवी, लमगड़ा, हवालबाग के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक खैरना-रानीखेत-भतरौंजखान राज्य मार्ग, पारकोट-जाख, ताड़ीखेत-ऊंनी ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने से यातायात बाधित रहा। इनको खोलने का प्रयास जारी है। इधर भैंसियाछाना विकासखंड के नैणी निवासी महेंद्र सिंह देवड़ी के घर के आगे चार खेतों की दीवार बह गई। इससे उनका मकान खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने बताया कि लगातार भूस्खलन होने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की गुहार अधिकारियों से लगाई है। इसके अलावा इसी गांव की पदमा देवी और बीना देवी के मकान की सुरक्षा दीवार और पांच छह खेत बह गए। इससे दोनों के मकानों को खतरा बना हुआ है। इधर दिन भर मौसम खराब रहने से नगर का बाजार अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी सुनसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें